राष्ट्रपति को साई प्रसादालय का भोजन इतना पसंद आया की शेफ को सीधा राष्ट्रपति भवन बुला लिया।

शिरडी : कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का महाराष्ट्र दौरा किया था इस दौरे मे वह कुछ घंटो के लिए शिरडी साई बाबा समाधी मंदिर में भी साई चरणो मे अपना माथा टेकने आयी थी। और इस दौरान किसी बडे होटल मे खाना खाने के बजाय उन्होने साई बाबा प्रसादालय मे भोजन ग्रहण करना पसंद किया और यह भोजन उन्हे इतना पसंद आया की प्रसादालय के दो कर्मचारियों को सीधा राष्ट्रपति भवन दिल्ली में बुला लिया।

व्हाट्सअप ग्रुप Join Now
टेलीग्राम ग्रुप Join Now

साई प्रसादालय मे दिया था महाराष्ट्रियन साधा खाना।

जब महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साई प्रसादालय मे भोजन की इच्छा जाहिर की तो साई संस्थान सीईओ पी वी शिवशंकर ने वीआईपी भोजनालय मे उनके लिए महाराष्ट्रियन भोजन जो नियमित रूप से प्रसादालय मे बनता हे उसकी व्यवस्था की उन्होंने भोजन में मेथी, मटकी, आलू जीरा, चपाती, दाल -चावल, देसी घी, वड़ापाव, सलाद, पापड़ और शेंगदाना चटनी का मराठी मेनू परोसा गया था।

बहुत पसंद आया था खाना

उस समय उन्हे संस्थान भोजन और जिस हाइजीनिक तरीके से भोजन बनता हे वो काफी पसंद आया उन्होंने पूरा प्रसादालय जिस तरीके से भोजन बनाता हे वह व्यवस्था देखि और उन्हें खास तौर परोसा गया पुरे महाराष्ट्र का फेमस वडापाव और शेंगदाना चटनी खास तौर पर पसंद आयी थी।

प्रसादालय कर्मचारियों से पूछी बनाने की विधि

दौरा होने पर उन्होंने कर्मचारियों से वडापाव और शेंगदाना चटनी बनाने की विधि पूछी और बताया की राष्ट्रपति भवन में यह जरूर बनेगी।

दौरे के कुछ दिनों के भीतर भेज दिया बुलावा

दिल्ली जाने के बाद कुछ दिनों के अंदर ही माननीय राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू ने साई बाबा संस्थान को पत्र लिखकर वह दो कर्मचारी जिन्हे उनकी भोजन व्यवस्था का जिम्मा मिला था १. राहुल वहाडने और गोरक्षनाथ कर्डिले दोनों को १ महीने के लिए राष्ट्रपति भवन में निमत्रित किया और बताया की १ महीने के लिए वह दोनो भी राष्ट्रपति भवन भोजन कर्मचारियों को महाराष्ट्रियन भोजन बनाना सिखाएंगे।

आज २९ जुलाई २०२३ को दोनो कर्मचारी राष्ट्रपति भवन मे १ महीने के लिए जाने वाले हे, यह शिरडी नगरी और साई भक्तो के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवान्वित हे।

यह भी पढ़े।

4.7/5 - (3 votes)

Leave a Comment

साईं सत्चरित्र अध्याय 1 : Sai Satcharitra Chapter 1 In Hindi होटल सन-एन-सैंड शिरडी: आध्यात्मिक शहर में एक शानदार प्रवास हैदराबाद से शिरडी: यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी व गाइड मुंबई से शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस : एक विस्तृत गाइड साइनगर शिरडी एक्सप्रेस: टिकट दर और समय के लाभ